कोडरमा: सतगावां में बंद मकान का ताला तोड़ चोरी, जेवर और नकदी ले उड़े चोर
बिखरा सामान. | Prabhat Khabar Network
मरचोई गांव में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाया. ताला तोड़कर घर में घुसे और कीमती सामान, जेवर व नकदी चोरी कर फरार हो गए. पुलिस जांच में जुटी.
सतगावां. थाना क्षेत्र के मरचोई गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया. चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गये. घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.
परिवार के हरियाणा में रहने का उठाया फायदा
जानकारी के अनुसार, मरचोई निवासी कुणाल सिंह (पिता- स्वर्गीय विनोद सिंह) का परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में फिलहाल हरियाणा में रह रहा है. घर में किसी के नहीं रहने का फायदा उठाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया. इसके बाद घर में रखे बक्से और अलमारी को खंगालकर जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये.
ये भी पढ़ें: कोडरमा: जमीन की रजिस्ट्री का काम प्रभावित, लॉगिन आइडी नहीं मिलने से अटकी सेवाएं

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों को चोरी की घटना की जानकारी मिली. इसके बाद सतगावां पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों का सुराग तलाश रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. चोरों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Koderma News: गुरुनानक प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जायेंगे कोडरमा के 6 श्रद्धालु
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए