झुमरीतिलैया: बृजमोहन राम को राज्यपाल बनाये जाने पर मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

जश्न मनाते भाजपाई. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया. भाजपा कोडरमा ने जश्न मनाकर पीएम मोदी का आभार जताया. कार्यकर्तायों ने बांटी मिठाइयां.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पलामू के पूर्व सांसद बृजमोहन राम को ओड़िशा का राज्यपाल नियुक्त किये जाने पर भाजपा कोडरमा की ओर से झंडा चौक पर जश्न मनाया गया. नगर मंडल उत्तरी के अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी जतायी.

विज्ञापन

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश राम ने राज्यपाल बनाये जाने पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रति आभार जताया. नगर मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव वर्णवाल ने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाता है. महामंत्री पप्पू कुमार भदानी ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को सम्मान देने का कार्य करता है.

मौके पर अरशद खान, एससी-एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री महादेव दास, चंद्रशेखर जोशी, शशिभूषण प्रसाद, पप्पू कुमार भदानी, उपाध्यक्ष सचिन कपसीमे, लक्ष्मी वर्णवाल, अर्जुन सिंह, मंत्री अंकित गुप्ता, संजय यादव, भरत पांडेय, ज्योति पहाड़ी, ऋषभ सुरोलिया, अशोक वर्मा, शंकर मोदी, सौरभ कुमार, अरविंद वर्णवाल आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola