दुर्गापूजा से पहले प्रशासन सख्त, सड़क पर गंदा पानी बहाने और अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई
अभियान में सीओ, थाना प्रभारी व अन्य. | Prabhat Khabar Network
दुर्गापूजा से पहले प्रशासन ने कसी नकेल. सड़क पर गंदगी फैलाने, अतिक्रमण करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई. जानें पूरी जानकारी.
जयनगर. दुर्गापूजा के मद्देनजर शुक्रवार को पश्चिमी पंचायत के मोदी मोहल्ला और पिपचो बाजार में विशेष अभियान चलाया गया. अंचल अधिकारी सारांश जैन और थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में लोगों को सड़क पर गंदा पानी नहीं बहाने, कूड़ा-कचरा नहीं फेंकने और साफ-सफाई रखने की हिदायत दी गयी.
अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी. प्रशासन ने यातायात बाधित नहीं करने, सड़क पर वाहन खड़ा नहीं करने और शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की. पिपचो बाजार में अतिक्रमण हटाने के साथ मिठाई दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया गया.
कई दुकानों में गुटखा और प्रतिबंधित सामग्री को लेकर छापेमारी भी की गयी. अभियान में शांति सह विकास समिति के अध्यक्ष पवन सिंह, महासचिव तस्सवर खान और समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी समेत कई लोग शामिल हुए. इधर, पुलिस की दूसरी टीम ने तेतरौन और परसाबाद में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए