बीडीओ आवास से हुई हजारों की चोरी

Published at :21 Jan 2014 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ आवास से हुई हजारों की चोरी

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली. चोरों ने बीडीओ सह सीओ हीरा कुमार के सरकारी आवास का ताला तोड़ कर आठ हजार नकद, छोटा जेनरेटर सेट के अलावा बिस्तर, कंबल, टीवी, इनवर्टर, बैटरी, प्रेशर कुकर आदि की चोरी की है. […]

विज्ञापन

मरकच्चो : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ आवास में रविवार की रात चोरों ने ताला तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली. चोरों ने बीडीओ सह सीओ हीरा कुमार के सरकारी आवास का ताला तोड़ कर आठ हजार नकद, छोटा जेनरेटर सेट के अलावा बिस्तर, कंबल, टीवी, इनवर्टर, बैटरी, प्रेशर कुकर आदि की चोरी की है.

इस संबंध में बीडीओ ने मरकच्चो थाना में लिखित शिकायत दी है. सोमवार को बीडीओ हीरा कुमार ने बताया कि वे शुक्रवार को ऑफिस का काम करने के बाद शनिवार की छुट्टी लेकर अपने घर रांची गये थे. सोमवार को जब वे लौट रहे थे तो प्रखंड के कर्मियों ने उन्हें फोन पर घटना की जानकारी दी.

सुबह 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचे बीडीओ ने बताया कि चोरों ने पहले मेन गेट का ताला तोड़ा व उसके बाद अंदर का दरवाजा तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने आलमीरा से नकद की चोरी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola