थम नहीं रहा हाथियों का आतंक

Updated at : 23 Apr 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
थम नहीं रहा हाथियों का आतंक

जयनगर : प्रखंड के बराकर नदी के किनारे बसे गांवों में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है. बरकट्ठा के जंगलों से 17-18 हाथियों को झुंड रोज किसी ने किसी गांव में पहुंच कर उत्पात मचा रहा है. बुधवार को हाथियों के झुंड ने बेरोगाई में पांच एकड़ में लगी गन्ना व प्याज सहित अन्य […]

विज्ञापन
जयनगर : प्रखंड के बराकर नदी के किनारे बसे गांवों में हाथियों का आतंक थम नहीं रहा है. बरकट्ठा के जंगलों से 17-18 हाथियों को झुंड रोज किसी ने किसी गांव में पहुंच कर उत्पात मचा रहा है.
बुधवार को हाथियों के झुंड ने बेरोगाई में पांच एकड़ में लगी गन्ना व प्याज सहित अन्य फसलों को बर्बाद कर दिया. गुरुवार की रात खरपोका निवासी द्वारिका यादव, बंशी यादव, रामशरण यादव, बासुदेव यादव, सकलदेव यादव, किशुन यादव, रामदेव यादव, राम स्नेही यादव, मो सोनिया, मो कविलास, द्रोपदी देवी सहित दर्जनों किसानों की फसल को बर्बाद कर दिया. इन गांवों के लोग हाथियों के भय से रतजगा कर रहे हैं. स्थानीय माले नेता राजेंद्र यादव ने जिला प्रशासन व वन विभाग से इस समस्या के समाधान के साथ -साथ किसानों को क्षति पूर्ति मुआवजा देने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola