जमीन के लिए शूटर से करायी हत्या

कोडरमा बाजार : पुलिस ने झुमरीतिलैया के व्यवसायी छाबड़ा हार्डवेयर स्टोर के मालिक हरभजन छाबड़ा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये विनोद ठाकुर और अक्षय मंडल उर्फ पवन मंडल कोडरमा के बेकोबार के निवासी हैं. इनके पास से पांच मोबाइल फोन मिले हैं. एसपी संगीता कुमारी ने शुक्रवार […]
कोडरमा बाजार : पुलिस ने झुमरीतिलैया के व्यवसायी छाबड़ा हार्डवेयर स्टोर के मालिक हरभजन छाबड़ा हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये विनोद ठाकुर और अक्षय मंडल उर्फ पवन मंडल कोडरमा के बेकोबार के निवासी हैं. इनके पास से पांच मोबाइल फोन मिले हैं.
एसपी संगीता कुमारी ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि हरभजन छाबड़ा की हत्या के लिए नवादा बिहार से सुपारी देकर शूटर को मंगाया गया था. अब तक की जांच में यह साफ हुआ है कि जमीन से जुड़े मामले को लेकर हरभजन छाबड़ा की हत्या की गयी. गत 26 जनवरी की रात 7.40 बजे बाइक से आये दो अपराधियों ने दुकान में घुस कर हरभजन छाबड़ा की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इसको लेकर तिलैया थाना में मामला दर्ज किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




