डीलर पर कम चावल देने का आरोप

डोमचांच. दक्षिणी पंचायत डोमचांच अंतर्गत मंझलीटांड़ के लोगों ने शिल्पा महिला मंडल की ओर से संचालित पीडीएस दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि 35 किलोग्राम चावल के बजाय उन्हें 32 किलो चावल दिया जाता है. वह भी सड़ा-गला. विरोध करने पर डीलर की ओर से सफाई दी जाती है कि […]
डोमचांच. दक्षिणी पंचायत डोमचांच अंतर्गत मंझलीटांड़ के लोगों ने शिल्पा महिला मंडल की ओर से संचालित पीडीएस दुकान के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का कहना है कि 35 किलोग्राम चावल के बजाय उन्हें 32 किलो चावल दिया जाता है. वह भी सड़ा-गला. विरोध करने पर डीलर की ओर से सफाई दी जाती है कि ऐसा ही चावल आया है.
विरोध करने वाले ग्रामीणों ने उक्त दुकान का लाइसेंस रद्द करते हुए कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की है. विरोध जताने वालों में सुजीत कुमार, पवन, संदीप, टुकमन राम, सन्नी कुमार, गीता देवी, बेबी देवी, आशा देवी, राजेश कुमार, राहुल कुमार, रंजन कुमार, राजा आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




