बूथ नंबर 25/2 पर पुन: मतदान कराने की मांग

Updated at : 27 Apr 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
बूथ नंबर 25/2 पर पुन: मतदान कराने की मांग

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में पराजित निर्दलीय प्रत्याशी रमेश हर्षधर ने मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि मतगणना के दिन इवीएम मशीन 25/2 में खराबी की बात पदाधिकारियों ने बतायी थी, […]

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : नगर पर्षद अध्यक्ष पद के उप चुनाव में पराजित निर्दलीय प्रत्याशी रमेश हर्षधर ने मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत पत्र में कहा है कि मतगणना के दिन इवीएम मशीन 25/2 में खराबी की बात पदाधिकारियों ने बतायी थी, पर टेक्नीशियन द्वारा मशीन ठीक नहीं हुई. उस समय मशीन में शून्य दिख रहा था. इसके बाद मुझे व मेरे मतगणना अभिकर्ता को बिना बताये मशीन उठा कर दूसरी जगह ले गये.

पांच मिनट बाद मतगणना अधिकारी ने मौखिक रूप से कहा कि भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम को 221 व आपको 128 वोट आया है. मैंने प्रिंट काॅपी की मांग की, पर कोई प्रिंट काॅपी उपलब्ध नहीं करायी गयी, जबकि उक्त मशीन का सील टूटा हुआ था. नियमानुसार मशीन खोलने के समय उसकी वीडियोग्राफी होनी चाहिए, पर यह नहीं कराया गया.

रमेश ने आरोप लगाया है कि जानबूझ कर गड़बड़ी करते हुए भाजपा प्रत्याशी को 139 वोट की बढ़त दिखा दी गयी और प्रकाश राम जो हारे उम्मीदवार थे, उन्हें विजयी घोषित
कर दिया गया. रमेश हर्षधर ने उक्त बूथ नंबर 25/2 पर पुन: मतदान कराने व न्याय हित में आदेश पारित करने की मांग की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola