आज के बच्चे हर क्षेत्र में आगे : अन्नपूर्णा

झुमरीतिलैया : गुरुद्वारा रोड स्थित एंजेल्स वैली प्ले स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव सोमवार की रात मनाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, पार्षद पिंकी जैन, बसंत सिंह, निदेशक अजय सिंह, प्राचार्य एंजेला सिंह, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री अजय सिंह […]
झुमरीतिलैया : गुरुद्वारा रोड स्थित एंजेल्स वैली प्ले स्कूल का दूसरा वार्षिकोत्सव सोमवार की रात मनाया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि राजद प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री अन्नपूर्णा देवी, विशिष्ट अतिथि नगर पर्षद के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव, पार्षद पिंकी जैन, बसंत सिंह, निदेशक अजय सिंह, प्राचार्य एंजेला सिंह, ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के महामंत्री अजय सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि आज के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है.
कहा कि एंजेल्स वैली प्ले स्कूल दो वर्षों में अपने बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है. नप के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव उस विद्यालय का दर्पण होता है, जिसमें बच्चे अपने पढ़ाई के अलावा अन्य कलाओं का प्रदर्शन दिखाते है. विद्यालय के निदेशक ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इसके बाद स्कूल की छात्रा पायल सिंह ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




