घर में घुस रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

Updated at : 08 Feb 2018 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस रहे युवक को ग्रामीणों ने पीटा

मरकच्चो : थाना क्षेत्र के दशारो खुर्द में मंगलवार की चोरी करने की नीयत से घर में घुस रहे युवकों को पकड़ कर ग्रामीणाें ने पहले तो पीटा, इसके बाद इसकी सूचना मरकच्चो पुलिस को दे दी. सूचना पाकर सअनि रंथु राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे. वहीं युवक को अपने कब्जे में […]

विज्ञापन
मरकच्चो : थाना क्षेत्र के दशारो खुर्द में मंगलवार की चोरी करने की नीयत से घर में घुस रहे युवकों को पकड़ कर ग्रामीणाें ने पहले तो पीटा, इसके बाद इसकी सूचना मरकच्चो पुलिस को दे दी.
सूचना पाकर सअनि रंथु राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पंहुचे. वहीं युवक को अपने कब्जे में ले लिया. ग्रामीणों की पिटाई से घायल युवकों का इलाज कराने के पश्चात पुलिस उन्हें थाना ले आयी. युवक की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना निवासी कैलाश यादव के रूप में हुई. घटना को लेकर दशारो निवासी तुलसी महतो ने थाने में आवेदन दिया है.
आवेदन में कहा गया है कि मंगलवार की रात एक अनजान युवक को उन्होंने अपने घर में घुसते देखा. उनके द्वारा हल्ला करने पर युवक भागने लगा. बाद में ग्रामीणों के सहयोग से उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. पुलिस ने उक्त युवक का प्राथमिक इलाज करा कर कोडरमा जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola