खूंटी के होटल में छेना-रसगुल्ला में मिला स्टार्च, फ्रिज में मिले कीड़े-पतंगे, 10.5 किलो मिठाई नष्ट

Updated:
विज्ञापन

अभियान के दौरान जांच करती अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में खाद्य सुरक्षा अभियान: गंधर्व होटल के फ्रिज में मिले कीड़े, छेना-रसगुल्ले में स्टार्च. 10.5 किलो मिठाई नष्ट कराई गई.

विज्ञापन

खूंटी. त्योहारों को देखते हुए शनिवार को शहर में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रगति सिंह के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नेताजी चौक स्थित मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान गंधर्व होटल में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाया गया.

विज्ञापन

गंधर्व होटल के रेफ्रिजरेटर में मिले कीड़े-पतंगे

जांच के दौरान होटल के रेफ्रिजरेटर में कीड़े-पतंगे मिले, वहीं छेना और रसगुल्ला में स्टार्च पाया गया. इसके बाद होटल से 10.5 किलोग्राम रसगुल्ला नष्ट कराया गया.

अनूप स्वीट्स से मिठाइयों के नमूने लिये गये

वहीं, अनूप स्वीट्स से लड्डू, गुलाब जामुन और बर्फी के तीन-तीन नमूने जांच के लिए लिये गये. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रगति सिंह ने दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola