खूंटी में पानी के बहाव को लेकर विवाद, लाठी से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के केवड़ा गांव में नाली के पानी के बहाव पर हुए विवाद में मारपीट. लाठी से हमला करने वाले सागर हस्सा पूर्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के केवड़ा गांव में नाली के पानी के बहाव को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने दूसरे के सिर पर लाठी से हमला कर दिया. घटना में जोसेफ मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सागर हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की शाम जोसेफ मुंडा और सागर हस्सा पूर्ति के बीच नाली के पानी के बहाव को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान सागर हस्सा पूर्ति ने जोसेफ मुंडा के सिर पर लाठी से वार कर दिया. हमले में जोसेफ गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गयी.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर हस्सा पूर्ति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गयी लाठी भी बरामद की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola