उपायुक्त सहित जिलास्तरीय टीम ने अड़की के विभिन्न स्कूलों का किया निरीक्षण, दिये सुधार के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

स्कूल में छात्राओं से बातचीत करते उपायुक्त /Prabhat Khabar Network

खूंटी के उपायुक्त ने अड़की प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खूंटी. जिलास्तरीय टीम ने शनिवार को अड़की प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने अड़की प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में पठन-पाठन, मध्याह्न भोजन, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय भवन की स्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने किया पीएमश्री केजीबीवी का दौरा

इस क्रम में उपायुक्त ने अड़की के पीएमश्री केजीबीवी स्कूल का दौरा किया. उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों और शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता तथा आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: भारतमाला और बेड़ो-खूंटी बाइपास सड़क के खिलाफ ग्रामीणों का जनसभा, कहा - कृषि भूमि का एक इंच भी नहीं देंगे

ट्राइसाइकिल समेत अन्य सामग्री का वितरण

उपायुक्त ने दिव्यांग स्कूली बच्चों के बीच ट्राइसाइकिल समेत अन्य आवश्यक सहायक सामग्री का वितरण किया. इसी क्रम में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, अपर समाहर्ता सुषमा लकड़ा, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी और क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी ने अड़की प्रखंड क्षेत्र के कृष्णा बल्लभ उच्च विद्यालय, यूपीजी प्लस टू सिंदरी अड़की सहित विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने प्रखंड कार्यालय, अड़की में बीईओ, बीआरपी, सभी प्रधानाध्यापकों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण

उन्होंने विद्यालयवार स्थिति की जानकारी ली. वहीं पढ़ाई की गुणवत्ता, छात्र-शिक्षक उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, विद्यालय भवन और आधारभूत सुविधाओं से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की. उपायुक्त ने स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की जा रही है. निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान प्राप्त बिंदुओं के आधार पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया जा रहा है. मौके पर प्रखंड के अधिकारी और अन्य उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola