पारा शिक्षक हड़ताल पर, शिक्षण कार्य ठप
Updated at : 20 Sep 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

पारा शिक्षक संघ द्वारा सेवा स्थायीकरण की मांग पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप खलारी : झारखंड पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर खलारी प्रखंड के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. जिसके चलते प्रखंड के विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित हो गया है. इस संबंध में खलारी प्रखंड पारा […]
विज्ञापन
पारा शिक्षक संघ द्वारा सेवा स्थायीकरण की मांग
पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप
खलारी : झारखंड पारा शिक्षक संघ के आह्वान पर खलारी प्रखंड के पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. जिसके चलते प्रखंड के विद्यालयों में पठन-पाठन बाधित हो गया है. इस संबंध में खलारी प्रखंड पारा शिक्षक संघ की बैठक हुटाप पंचायत भवन में हुई. जिसमें कहा गया कि पारा शिक्षक संघ द्वारा सेवा स्थायीकरण की मांग को लेकर पूरे राज्य में 17 सितंबर से ही पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं. जब तक पारा शिक्षकों की मांग पूरी नहीं हो जाती है, तब तक सभी पारा शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे.
पारा शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं कर उनके साथ वादाखिलाफी किया है. उनका कहना है कि विद्यालय में हमलोग कई वर्षों से सेवा दे रहें है, लेकिन सेवा स्थायीकरण को लेकर सरकार ने कभी कोई सकारात्मक पहल नहीं किया.
बैठक में मुकेश गिरि, सुधीर सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, अशोक कुमार, रंजीत केसरी, रंथु साव, रवींद्र प्रसाद, नागेश्वर महतो, राजकुमार यादव, संतोष प्रसाद, प्रदीप साव, ललेश्वर महतो, शिवनाथ मुंडा, रूपनाथ मुंडा, वीना देवी, उषा चौधरी, ममता गुप्ता, सबीना खातून, पुष्पा देवी, प्रमिला देवी व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




