रफ्तार के लिए जान से खेल रहे हैं युवा

Updated at : 07 Jan 2014 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
रफ्तार के लिए जान से खेल रहे हैं युवा

खूंटी : रफ्तार का शौक इन दिनों युवाओं के लिए मौत का सफर साबित हो रहा है. आये दिन इस शौक के कारण युवा खुद मौत को गले लगा रहे है. यह तेज रफ्तार केवल बाइक चालकों के लिए ही नहीं, राहगीरों के लिए भी घातक बन गयी है. खूंटी-रांची पथ पर मैनुगढ़ा के बीच […]

विज्ञापन

खूंटी : रफ्तार का शौक इन दिनों युवाओं के लिए मौत का सफर साबित हो रहा है. आये दिन इस शौक के कारण युवा खुद मौत को गले लगा रहे है. यह तेज रफ्तार केवल बाइक चालकों के लिए ही नहीं, राहगीरों के लिए भी घातक बन गयी है.

खूंटी-रांची पथ पर मैनुगढ़ा के बीच पिछले दो वर्ष में दो दर्जन से ज्यादा युवक सड़क दुर्घटना में मारे जा चुके है. चार जनवरी को दो लोग मैनुगढ़ा में एक हादसे में मारे गये. बताया जाता है कि इनमें कुछ दुर्घटनाएं बाइक की तेज रफ्तार के कारण हुई, जहां चालक ने नियंत्रण खोया और बाइक या तो किसी वाहन से टकरा गयी या पलट गयी.

हालांकि दुर्घटना होने पर पुलिस की गतिविधि तेज होती है. तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पहल शुरू होती है, लेकिन माहौल फिर पहले जैसा ही हो जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola