योजना बनाओ अभियान से विकास तेज होगा

Updated at : 10 Feb 2016 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
योजना बनाओ अभियान से विकास तेज होगा

तोरपा : केंद्रीय पंचायती राज की संयुक्त सचिव शारदा मुरलीधरन मंगलवार को तोरपा पहुंचीं. किसान भवन में प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव के विकास पर चर्चा की. योजना बनाओ अभियान के संंबंध में जानकारी ली. अभियान के तहत किस प्रकार की योजनाओं […]

विज्ञापन

तोरपा : केंद्रीय पंचायती राज की संयुक्त सचिव शारदा मुरलीधरन मंगलवार को तोरपा पहुंचीं. किसान भवन में प्रखंड के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गांव के विकास पर चर्चा की. योजना बनाओ अभियान के संंबंध में जानकारी ली.

अभियान के तहत किस प्रकार की योजनाओं का चयन किया जा रहा है तथा इसके लिए किस प्रकार की प्रक्रिया अपनायी जा रही, इस संबंध में भी विस्तार से जानकारी ली. उन्होंने इस अभियान कि प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे गांव के विकास में तेजी आयेगी.

मौके पर केंद्रीय पंचायती राज के अवर सचिव उपाध्यायजी, विभाग की कंसलटेंट मिस प्राची, पंचायती राज विभाग झारखंड के उपनिदेशक राजेश कुमार वर्मा, सर्ड रांची के अजीत सिंह, योजना बनाओ अभियान सेल के सिराज दत्ता, पंचायती राज विभाग झारखंड की कंसलटेंट ऋचा चौधरी, डीआरडीए खूंटी के निदेशक श्याम नारायण राम, प्रमुख रोशनी गुड़िया, उपप्रमुख सोफिया सुल्ताना, बीडीओ प्रभाकर ओझा, सीओ जोसेफ कंडुलना आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola