कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 1:43 AM
डकरा : खलारी नयाधौड़ा के लोगों ने पुलिस से बस्ती से संचालित अवैध कोयले का कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों ने बताया कि दिन में कोयला खदान का स्टॉक, क्रशर और रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी कर बस्ती में जमा किया जाता है. इसके बाद रात 12 बजे के बाद […]
डकरा : खलारी नयाधौड़ा के लोगों ने पुलिस से बस्ती से संचालित अवैध कोयले का कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों ने बताया कि दिन में कोयला खदान का स्टॉक, क्रशर और रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी कर बस्ती में जमा किया जाता है.
इसके बाद रात 12 बजे के बाद उसे छोटे-छोटे वाहनों में लोड कर मैक्लुस्कीगंज, बुढ़मू, चान्हो, मांडर थाना क्षेत्र में चलनेवाले ईंट भट्ठों में भेजा जाता है. रात 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक बस्ती में वाहनों के आवाजाही से ग्रामीण परेशान रहते हैं.
इसी बस्ती से लोड किया गया कोयला को शुक्रवार को सुबह खलारी पुलिस ने पकड़ा था. लोगों ने बताया कि बस्ती में कई जगह अभी भी कोयला जमा कर रखा गया है. खलारी थाना प्रभारी अहमद अलि ने बताया कि नया धौड़ा से हो रहे कोयले का अवैध कारोबार की जानकारी मिली है, वे शीघ्र ही कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










