चार किलोमीटर बिजली तार की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2019 2:30 AM
मैक्लूस्कीगंज : थाना क्षेत्र के कोनका व दुल्ली से लगभग चार किलोमीटर तार की चोरी कर ली गयी. ज्ञात हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत मैक्लूस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में बिजली का कार्य चल रहा है. इसी के तहत कोनका में चार फीडर वाला सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा […]
मैक्लूस्कीगंज : थाना क्षेत्र के कोनका व दुल्ली से लगभग चार किलोमीटर तार की चोरी कर ली गयी. ज्ञात हो कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत मैक्लूस्कीगंज व आसपास के क्षेत्रों में बिजली का कार्य चल रहा है.
इसी के तहत कोनका में चार फीडर वाला सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है, जिसको ठाकुरगांव के फीडर से जोड़ने के लिए 33 केवीए हाइटेंशन तार को उपयोग में लाया जा रहा है. बुधवार की रात्रि अज्ञात चाेरों ने कोनका व दुल्ली से एक डैमेज पोल व तार की चोरी कर ली. इस बाबत उक्त निर्माण कार्य में लगे आरएवी कंपनी के श्रृश कुमार ने थाना को सूचना दे दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










