किसान खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं.
खलारी : किसान खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं. सरकार द्वारा कृषि चौपाल लगाने का मुख्य उद्देश्य भी किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है. किसानों के खेत सीमित हैं. उसी खेत में अच्छी खेती करके आय बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए खेती के नये-नये तकनीक का इस्तेमाल करना […]
खलारी : किसान खेती में तकनीक का इस्तेमाल कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं. सरकार द्वारा कृषि चौपाल लगाने का मुख्य उद्देश्य भी किसानों की आय में बढ़ोतरी करना है. किसानों के खेत सीमित हैं. उसी खेत में अच्छी खेती करके आय बढ़ाई जा सकती है. इसके लिए खेती के नये-नये तकनीक का इस्तेमाल करना होगा. उक्त बातें प्रखंड में तीन दिवसीय कृषि चौपाल के समापन समारोह में शुक्रवार को बीडीओ गौतम प्रसाद साहू ने कही. उन्होंने किसानों को सोयाबीन की खेती के लिए प्रेरित किया.
आपके शहर में
कहा कि सोयाबीन की अच्छी कीमत मिलती है. प्रखंड में कोनका को सोयाबीन की खेती के लिए चुना गया है. इसके लिए सर्वे किया जा रहा है. बीडीओ ने कहा कि जो भी किसान नरेगा के तहत कुआं खुदवायें हैं, उन्हें 90 फीसदी अनुदान पर पंपसेट दिया जायेगा. प्रमुख सोनी तिग्गा ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कृषि चौपाल जैसे कार्यक्रम करा रही है. किसानों को जागरूक होना होगा. टेक्नोलॉजी से खेती करनी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए