बैसाखी पर्व पर बचरा में लंगर

Updated at : 15 Apr 2014 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
बैसाखी पर्व पर बचरा में लंगर

पिपरवार : कोयलांचल में बैसाखी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया. पर्व को लेकर बचरा स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को विशेष लंगर का आयोजन किया गया. इसमें कई लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में पिछले एक माह से जारी सहज पाठ का सोमवार को समापन हुआ. ग्रंथी कुलदीप […]

विज्ञापन

पिपरवार : कोयलांचल में बैसाखी का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया. पर्व को लेकर बचरा स्थित गुरुद्वारा में सोमवार को विशेष लंगर का आयोजन किया गया. इसमें कई लोग शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया. इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब में पिछले एक माह से जारी सहज पाठ का सोमवार को समापन हुआ.

ग्रंथी कुलदीप सिंह ने बताया कि 314 साल पहले 30 मार्च 1699 को पंजाब के आनंदपुर साहब में खालसा पंथ की स्थापना की गयी थी. उन्होंने बताया कि बैसाखी पर्व मनाने के साथ ही पंजाब प्रदेश में फसलों की कटाई शुरू हो जाती है. कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के सरदार बख्शी सिंह, सेवा सिंह, प्रताप सिंह, निर्मल सिंह, कलवंत सिंह, जगजीत सिंह, सुच्चा सिंह, दिलबाग सिंह व मुख्तार सिंह सहित सीआइएसएफ कैंप पिपरवार के कई जवानों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola