सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

बांसपहाडी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाडी गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक बच्चा समेत तीन लोग घायल हो गये. घटना बुधवार रात की है. बताया गया कि नारायणपुर थाना क्षेत्र के घटियारी गांववासी मिहिलाल सोरेन अपनी पत्नी रोमोनी मुर्मू और छह वर्षीय पुत्र शिवम सोरेन के साथ अपनी बहन घर मोहड़ा से अपने घर बाइक से लौट रहा था. तभी बांसपहाडी गांव के पास एक बैल दौड़ते हुए आ गया और बाइक से टकरा जाने के कारण बाइक सवार तीनों लोग गिर कर घायल हो गये. घटना के बाद तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी नारायणपुर लाया गया, जहां तीनों घायलों का इलाज हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola