29 नवंबर को कई मेमू ट्रेनें रद्द, आसनसोल-गया एक्सप्रेस भी होगी लेट

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकत्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

29 नवंबर को रेल डी-स्ट्रेसिंग कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ होगा. आसनसोल-गया एक्सप्रेस भी लेट होगी.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा.आसनसोल मंडल के विभिन्न रेलखंडों में रेल पटरियों के डी-स्ट्रेसिंग कार्य को लेकर 29 नवंबर को ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण कई मेमू ट्रेनों का परिचालन रद्द रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं प्रारंभ किया जाएगा. वहीं, आसनसोल-गया एक्सप्रेस को 30 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

कई मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द

29 नवंबर को ट्रेन संख्या 63511, 63513 एवं 63515 बर्द्धमान-आसनसोल मेमू, 63516 एवं 63518 आसनसोल-बर्द्धमान मेमू, 63565/63566 जसीडीह-झाझा-जसीडीह मेमू तथा 63153/63154 जसीडीह-बैद्यनाथ धाम-जसीडीह मेमू रद्द रहेंगी.

कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन व प्रारंभ

ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-बर्द्धमान मेमू का आंशिक समापन आसनसोल में होगा. आसनसोल-बर्द्धमान के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. वहीं, ट्रेन संख्या 63573 जसीडीह-किऊल मेमू जसीडीह के बजाय झाझा से प्रारंभ होगी. झाझा-जसीडीह के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा. ट्रेन संख्या 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू जसीडीह के बजाय झाझा में समाप्त होगी. झाझा-जसीडीह के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा.

यह भी पढ़ें:

जामताड़ा की 118 पंचायतों में लगेगा पशु चिकित्सा शिविर,9 से 3 बजे तक मिलेगी सुविधा

आसनसोल-गया एक्सप्रेस 30 मिनट पुनर्निर्धारित

29 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया एक्सप्रेस को 30 मिनट पुनर्निर्धारित किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों के परिचालन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola