संथाल परगना खुदरा व्यवसायी संघ का पुनर्गठन, तरुण गुप्ता बने केंद्रीय अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते व्यापारी संघ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संतथाल परगना खुदरा व्यवसायी संघ का पुनर्गठन हुआ, जिसमें तरुण कुमार गुप्ता को केंद्रीय अध्यक्ष बनाया गया. संगठन की मजबूती और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा : खुदरा व्यापारियों की आवाज को बुलंद करने और संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को संथाल परगना स्तरीय खुदरा व्यवसायी संघ का पुनर्गठन किया गया. सारखेलडीह स्थित केंद्रीय अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता के आवासीय कार्यालय परिसर में हुई बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारियों की मौजूदगी में नई कमेटी गठित की गयी.

विज्ञापन

संगठन की मजबूती पर जोर

केंद्रीय अध्यक्ष तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यापारी को सुख-दुख में संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा हो. उन्होंने कहा कि खुदरा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ हर स्तर पर पहल करेगा. समस्या सामने आने पर संगठन व्यापारियों तक पहुंचेगा और समाधान का हरसंभव प्रयास करेगा.

नई कमेटी में मिली जिम्मेदारियां

पुनर्गठित कमेटी में तरुण कुमार गुप्ता केंद्रीय अध्यक्ष, रंजीत कुमार मंडल कार्यकारी अध्यक्ष तथा अरुण चौधरी व प्रहलाद दास महामंत्री बनाए गए. राघवेंद्र सिंह, राजन रावत, पप्पू रावत, चंचल दास, पिंटू यादव, मनोज बजाज, कंचन दत्त समेत 11 लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली.

संतोष बरनवाल, विक्की मंडल, राम विनोद सिंह समेत 10 लोगों को मंत्री बनाया गया. अभय राय समेत पांच को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी.

कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी भी मनोनीत

रमेश रावत कोषाध्यक्ष, दिनेश मंडल सह कोषाध्यक्ष, मनोज बरनवाल मीडिया प्रभारी, मिथिलेश बर्मन सह मीडिया प्रभारी तथा मिथुन गुप्ता कार्यालय मंत्री बनाए गए. करीब डेढ़ दर्जन व्यापारियों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola