विद्यालयों में बच्चों के बीच इन्वेंशन व इनोवेशन को दें बढ़ावा

Updated:
विज्ञापन

पीएम श्री विद्यालय व प्रोजेक्ट इंपैक्ट एनइपी आधारित आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. डायट पबिया में पीएम श्री विद्यालय व प्रोजेक्ट इंपैक्ट एनइपी आधारित आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण (प्रथम बैच) का समापन शनिवार को हुआ. संचालन संस्थान के प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह ने किया. प्रशिक्षण के पांच दिनों में इस बात पर जोर दिया गया कि स्कूलों में कैसे इन्वेंशन (आविष्कार) और इनोवेशन (नवाचार) को बढ़ावा दिया जाय. डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन के इस दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट सेफ्टी के बारे में छात्र-छात्राओं को कैसे जागरूक करेंगे. कैसे छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहेंगे. साथ ही मोबाइल जैसे उपकरणों का सही और उचित इस्तेमाल और छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान शिक्षकों द्वारा कैसे रखा जायेगा. इन सबों पर विशेष बल देते हुए छात्रों को रोजगार, व्यावसायिक शिक्षा एवं व्यवसाय चयन के लिए शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गयी. डायट में गठित इको क्लब के माध्यम से परिसर में 50 तरह-तरह के पौधे लगाये गये. प्रशिक्षण समाप्ति के पूर्व सभी प्रशिक्षणार्थियों ने अपना-अपना फीडबैक दिया. डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया. उन्होंने प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत दीवार लेखन पर चर्चा करते हुए कहा कि दीवार लेखन को झारखंड की सभ्यता-संस्कृति से जोड़ते हुए इसके महत्व लोगों को बतायें. पीएम श्री विद्यालय प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को निर्धारित नौ माड्यूल पर विस्तृत चर्चा करते हुए विद्यालय में इसे लागू करने का आग्रह किया. प्रशिक्षक अनिमेष मंडल एवं तैयब अंसारी ने प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षणार्थियों को मॉड्यूल के साथ-साथ गतिविधियों से जोड़े रखा. मौके पर संकाय सदस्य कृष्णानंद, भानुप्रिया दत्ता आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola