पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा का जायजा लेने पहुंचे अतिरिक्त महानिदेशक

Updated:
विज्ञापन

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक l Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक अभिनव गुप्ता ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और विकास कार्यों का जायजा लिया. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर.

विज्ञापन

जामताड़ा. भारत सरकार के वाणिज्य एवं व्यापार विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक अभिनव गुप्ता ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा का भ्रमण कर पीएम श्री योजना के तहत संचालित शैक्षणिक गतिविधियों और विकासात्मक कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की.

विज्ञापन
image.png
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक l Prabhat Khabar Network

शैक्षणिक गतिविधियों का किया अवलोकन

विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने अतिरिक्त महानिदेशक अभिनव गुप्ता और जिला शिक्षा पदाधिकारी चार्ल्स हेम्ब्रम का स्वागत किया. भ्रमण के दौरान अतिरिक्त महानिदेशक ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और विद्यार्थियों के लिए विकसित सुविधाओं का अवलोकन किया.

रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल पर जोर

अभिनव गुप्ता ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तार्किक चिंतन और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने पर जोर दिया. साथ ही, उन्होंने आवश्यक सुझाव भी दिए.

प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय पीएम श्री योजना के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक लागू करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola