जामताड़ा की तीन बेटियां राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में दिखायेंगी दम, झारखंड टीम में हुआ चयन

Updated:
विज्ञापन

दीपक दुबे के साथ तीनों खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड की जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. धनबाद में स्वर्ण पदक जीतकर बनाई जगह, 14-17 अक्टूबर को हरियाणा में होगी प्रतियोगिता.

विज्ञापन

धनबाद में स्वर्ण पदक जीतकर बनायी जगह, 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा में होगी प्रतियोगिता

प्रतिनिधि, जामताड़ा. जामताड़ा की तीन प्रतिभावान बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर जिले और झारखंड का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं. जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन एवं सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी की खिलाड़ी श्रेया श्री, प्राची गुप्ता और प्रिंसी गुप्ता का चयन 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका प्रतियोगिता 2026 के लिए झारखंड टीम में हुआ है. प्रतियोगिता 14 से 17 अक्टूबर तक हरियाणा के फतेहाबाद में आयोजित होगी.

विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता था स्वर्ण पदक

तीनों खिलाड़ियों ने 22 और 23 अगस्त को धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की थी. वे कोच मयंक पांडे के मार्गदर्शन में लगातार प्रशिक्षण ले रही हैं. उनकी इस उपलब्धि में मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण की अहम भूमिका रही है.

सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने अपने मार्शल आर्ट कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया. इस दौरान तीनों खिलाड़ियों को फूलमाला, चुनरी और उपहार देकर सम्मानित किया गया.

राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

दीपक दुबे ने कहा कि नवरात्र के दौरान जामताड़ा की तीन बेटियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होना गौरव की बात है. उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का मान बढ़ायेंगी.

मौके पर मधुसूदन दास, सुनील सिंह, पूजा गुप्ता, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, डॉ. भास्कर चांद, परिणीता सिंह, सोनू मल्लिक, राजकुमार वर्मा और रितु गौराय ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola