आंखों की जांच से ऑपरेशन तक सब मुफ्त:नाला में 9 सितंबर को लगेगा नेत्र शिविर

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

9 सितंबर को नाला में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगेगा. नेताजी आई अस्पताल के विशेषज्ञ करेंगे जांच, जरूरतमंदों का होगा मुफ्त ऑपरेशन.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नाला.प्लस टू उच्च विद्यालय, नाला परिसर में आगामी 9 सितंबर को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में नेताजी आई अस्पताल, रामचंद्रपुर के नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज

आयोजक गणेश चंद्र मित्र ने बताया कि शिविर के दौरान जांच के बाद जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनका चयन कर नेताजी आई अस्पताल, रामचंद्रपुर में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा. इसके लिए मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा.

उन्होंने बताया कि शिविर को लेकर मरीजों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया है. क्षेत्र के नेत्र रोग से पीड़ित इच्छुक लोग आयोजन समिति से संपर्क कर अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

गरीबी चीखती रही...सोता रहा सिस्टम:घर की आस में थी लीलावती,जर्जर दीवार ने छीन ली जिंदगी

आसपास के लोगों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

आयोजक ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उनके घर के आसपास ही बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. जांच शिविर के माध्यम से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola