डीसी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. विश्व रक्तदाता दिवस पर जेबीसी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीसी कुमुद सहाय, अति विशिष्ट अतिथि डीइओ डॉ गोपाल कृष्ण झा, विशिष्ट अतिथि डॉ नीलेश कुमार, डॉ मधुबाला सिन्हा आदि शामिल हुईं. मौके पर डीसी ने 85 महिला- पुरुष रक्तवीरों काे प्रशस्ति एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. डीसी ने कहा कि जामताड़ा जैसे छोटे से जिले में जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन रक्तदान से संबंधित जागरुकता को लेकर समय-समय पर कार्यक्रम कर रहा है रक्तवीरों का सम्मानित करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं. कहा कि मैं जानती हूं कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है. ईश्वर उन सभी रक्तदाताओं को स्वस्थ रखे ऐसा मैं ईश्वर से कामना करती हूं. समाज के हर व्यक्ति को रक्तदान के लिए प्रेरित होने की आवश्यकता है. वहीं डीइओ ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं होता. ब्लड डोनर एसोसिएशन के सचिव अरुप मित्रा ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं पौधा देकर अभिनंदन किया. मौके पर प्रदीप सरकार, प्रदोष कुमार, राजेंद्र शर्मा, दीपक दुबे, नितेश सेन, प्रत्यूष मजूमदार, जीतू सिंह , महाप्रसाद दत्ता, इबिमाइल टुडू, अभिनव कमल , सुब्रतो मिश्रा, भास्कर चांद आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola