चित्तरंजन पुलिस के जवानों ने सीखा ध्यान योग

Updated at : 05 Jun 2017 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
चित्तरंजन पुलिस के जवानों ने सीखा ध्यान योग

मिहिजाम : रविवार को चित्तरंजन थाना के पुलिस जवानों ने स्वयं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योग शिविर में शामिल हुए. जवानों को योग अभ्यास चिरेका कर्मी सौमित्र चक्रवर्ती ने कराये. सौमित्र ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्ग दर्शन में मेडिटेशन व योग का अभ्यास किए […]

विज्ञापन

मिहिजाम : रविवार को चित्तरंजन थाना के पुलिस जवानों ने स्वयं को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए योग शिविर में शामिल हुए. जवानों को योग अभ्यास चिरेका कर्मी सौमित्र चक्रवर्ती ने कराये. सौमित्र ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर के मार्ग दर्शन में मेडिटेशन व योग का अभ्यास किए हैं. कुछ दिन पूर्व आरपीएसफ के 8वीं बटालियन के जवानों व आरपीएफ के जवानों को भी योग अभ्यास करवा चुके हैं.

थाना प्रभारी त्रिदीप परमानिक ने बताया कि पुलिस हमेशा सरकारी सुरक्षा व जनता की सेवा में तत्पर रहती है. हमारे जवान अधिक काम के कारण तनाव में रहते हैं. जिनके लिए गुरु रवि शंकर के बताए गए अभ्यासों को लगातार करने से तनाव मुक्त व हमेशा ऊर्जावान बने रहते हैं. थाना में कार्यरत अधिकारी, सिपाही सहित सिविक पुलिस के जवानों ने योग का लाभ लिया. सौमित्र ने बताया कि आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त विकास सिंह व चित्तरंजन थाना प्रभारी ने उन्हें ये जवानों को प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान किया. जवानों को नव चेतना शिविर के माध्यम से रामध्यान, रामयोग, योग चक्र, सूर्य नमस्कार सहित कई योगा अभ्यास कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola