पारा शिक्षक संघ ने की हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग

जामताड़ा नगर : रानीगंज फुटबॉल मैदान में रविवार को प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक विकास चंद्र मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान यूपीएस तेतुलियाटांड़ विद्यालय की पारा शिक्षिका ललिता हांसदा की हत्या की निंउा की गयी और उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. जिलाध्यक्ष […]
जामताड़ा नगर : रानीगंज फुटबॉल मैदान में रविवार को प्रदेश पारा शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक विकास चंद्र मंडल की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. इस दौरान यूपीएस तेतुलियाटांड़ विद्यालय की पारा शिक्षिका ललिता हांसदा की हत्या की निंउा की गयी और उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा.
जिलाध्यक्ष सुभाष मिर्धा ने जिला प्रशासन से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही सरकार द्वारा मुआवजा के रूप में तीन लाख रुपये देने की मांग की गयी. इस अवसर पर छोटेलाल महतो, लखीकांत मंडल, काजल मंडल, लबेश्वर बास्की, कुरसैद अंसारी, आलम अंसारी, निर्मल मरांडी, रूपलाल मरांडी, उत्तम मंडल, अनवर अंसारी, नेमश मरांडी आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




