सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा सैलाब

Published at :08 Nov 2016 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा सैलाब

जामताड़ा : लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. शहर स्थित सतसाल अजय नदी घाट में हजारों की संख्या में लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जमा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया. जिले के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से लोगों की काफी भीड़ देखी गयी.

शहर स्थित सतसाल अजय नदी घाट में हजारों की संख्या में लोग भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए जमा हुए थे. घाट में महिलायें छठ का डाली सजाकर छठी माईया की गीत उग हो सूर्यदेव भेलो अर्घ्य के बेरियाना के मधुर गीत घाट में चारों तरफ गाये जा रहे थे.

व्रतियों ने विधि विधान के साथ नदी में उतर कर भगवान के दर्शन के एक झलक पाने के लिए आस देख रहे थे. साथ ही छठ घाटों पर बैंड बाजे के साथ पहुंचे हुए थे. बता दें कि रविवार को लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिये. साथ ही शहर के राजाबांध, एसडीओ तालाब, सरकार बांध, रानीबांध, घोषबांध सहित विभिन्न छठ घाटों में लोगों की भीड़ देखी गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola