18 माह से बंद है चंपापुर का आंगनबाड़ी केंद्र

Published at :13 Sep 2016 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
18 माह से बंद है चंपापुर का आंगनबाड़ी केंद्र

नारायणपुर : सरकारी बाबूओं की लापरवाही के कारण चंपापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले 18 माह से बंद है. जिस कारण यहां से मिलने वाला लाभ यहां के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है. बताते चलें कि चंपापुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में पिछले 18 […]

विज्ञापन

नारायणपुर : सरकारी बाबूओं की लापरवाही के कारण चंपापुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पिछले 18 माह से बंद है. जिस कारण यहां से मिलने वाला लाभ यहां के बच्चों को नहीं मिल पा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में रोष गहराता जा रहा है. बताते चलें कि चंपापुर आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो में पिछले 18 माह से केंद्र संचालन का कार्य बंद है.

इसकी सेविका विवाद के कारण हटा दिया गया है. पूर्व में कार्यरत सेविका आशा देवी व सहायिका को गलत प्रमाण पत्र के कारण निष्कासित कर दिया गया. उनके निष्कासन के बाद उनके स्थान पर नये सेविका के रुप में सोनियां खातून का चयन 18 अगस्त को 2015 को किया गया. लेकिन इसका अनुमोदन जिला के द्वारा आज भी अधर में लटका हुआ है. जिसके कारण केंद्र बंद पड़ा हुआ है. इससे गांव के ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोष गहराता जा रहा है. ग्रामीणों ने इसे चालू करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola