झामुमो ने नगर विकास मंत्री का पुतला जलाया

जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोरचा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा चौक पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम क ा नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम कर रहे थे. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास मंत्री द्वारा अवैध तरीके से आवासीय भूमि का स्थानांतरण अपने पत्नी के नाम कराया गया […]
जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोरचा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय इंदिरा चौक पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम क ा नेतृत्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम कर रहे थे. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि नगर विकास मंत्री द्वारा अवैध तरीके से आवासीय भूमि का स्थानांतरण अपने पत्नी के नाम कराया गया है.
झारखंड मुक्ति मोरचा ऐसा कभी बरदाश्त नहीं करेगा. कहा कि राज्य की सरकार को झारखंड की जनता से कोई लेना-देना नहीं है. राज्य के मंत्री अपने एवं परिवार के विकास में लगे हुए हैं. मौके पर लोगों ने केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार विरोधी नारे लगाये. उपस्थित लोगों ने नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के बरखाश्त करने की मांग की. मौके पर साकेश सिंह, जीतू सिंह, सत्यजीत मिश्रा, कैलाश साव, रंजीत राउत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




