विकास से कोसों दूर है तेतुलबंधा

Published at :16 Jul 2013 1:34 PM (IST)
विज्ञापन
विकास से कोसों दूर है तेतुलबंधा

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड का तेतुलबंधा गांव विकास से कोसो दुर है. यहां की सड़के कच्ची रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जहां एक ओर गरमी के इस मौसम में सड़कों से धूल उड़ रही है वहीं बारिश के दिनों में इस सड़क पर किचड़ जमा रहता है. गांव के […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ प्रखंड का तेतुलबंधा गांव विकास से कोसो दुर है. यहां की सड़के कच्ची रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जहां एक ओर गरमी के इस मौसम में सड़कों से धूल उड़ रही है वहीं बारिश के दिनों में इस सड़क पर किचड़ जमा रहता है. गांव के अंतिम छोर पर दो चापाकल है दोनों चापाकल महीनों से खराब पड़ा है.

लोगों को पयेजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रवानी टोला में एक भी चापाकल नहीं रहने से ग्रामीण दूसरे टोले से पानी लाते है. नंदलाल रवानी ने कहा कि समस्याओं से मुखिया का अवगत कराया गया.

मगर कोई फायदा नहीं हुआ. ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया हमेसा फंड नहीं रहने का बहाना बना कर लोगों की समस्या से कन्नी काट लेते है. ग्रामीणों ने इस गांव में सड़क व चापाकल लगाने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola