प्राचार्य ने दायर कराया परिवाद

जामताड़ा कोर्ट : केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्ता ने विद्यालय के एक पूर्व शिक्षिका व उसके पिता के उपर सरकारी कार्य में बाधा देना का परिवाद दायर किया है. परिवाद में कार्यालय में प्रवेश कर क्षति पहुंचाने, हरिजन, आदिवासी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीजेएम के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है. आवेदन […]
जामताड़ा कोर्ट : केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील दत्ता ने विद्यालय के एक पूर्व शिक्षिका व उसके पिता के उपर सरकारी कार्य में बाधा देना का परिवाद दायर किया है. परिवाद में कार्यालय में प्रवेश कर क्षति पहुंचाने, हरिजन, आदिवासी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सीजेएम के न्यायालय में परिवाद पत्र दायर किया है.
आवेदन पर सुनवाई के बाद परिवाद पत्र थाना भेजने का आदेश दिया है. श्री दत्ता ने अपने आवेदन में कहा कि पूर्व शिक्षिका अंबरी आर्या व रविंद्रनाथ राउत तीन अगस्त के दिन विद्यालय कार्यालय में आये व घटना को अंजाम दिया. पूर्व शिक्षिका ने भी एक सप्ताह पूर्व प्राचार्य के विरुद्ध सीजेएम के न्यायालय में एक परिवाद पत्र दायर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










