नन बैंकिंग कार्यालयों में छापा

Published at :16 Jul 2013 1:32 PM (IST)
विज्ञापन
नन बैंकिंग कार्यालयों में छापा

एसडीओ ने की कागजात की जांच-पड़तालजामताड़ा कोर्ट : शहर के विभिन्न मुहल्लों में वर्षो से संचालित कई नन बैंकिंग कंपनी के कार्यालयों में गुरुवार को छापेमारी की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने नन बैंकिंग कंपनी के कार्यालयों से जरूरी कागजात जांच पड़ताल के लिए ले गये. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

एसडीओ ने की कागजात की जांच-पड़ताल
जामताड़ा कोर्ट : शहर के विभिन्न मुहल्लों में वर्षो से संचालित कई नन बैंकिंग कंपनी के कार्यालयों में गुरुवार को छापेमारी की गयी. अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने नन बैंकिंग कंपनी के कार्यालयों से जरूरी कागजात जांच पड़ताल के लिए ले गये.

उन्होंने बताया कि कंपनी के कार्यालय से प्राप्त कागजातों की जांच की जायेगी. कंपनी को नोटिस भेजकर उनसे जबाब मांगा जायेगा. आरबीआइ सहित अन्य सरकारी आदेश तथा नियमों का पालन किये बिना जो नन बैंकिंग कंपनी अपने कार्यालय यहां चला रहे होंगे उन सबों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

एसडीओ श्री सिन्हा ने बताया कि में यहां पहली बार जांच पड़ताल शुरू की है. इसके पूर्व नन बैंकिंग कंपनियों के विरुद्ध जांच में क्या हुआ था अभी उसकी पूरी जानकारी नहीं है. रोज बैली के कार्यालय को हाई कोर्ट से स्टे मिला है. इस बात की जानकारी कार्यालय के कर्मी से मिली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola