दहेज हत्या मामले में पति व सास दोषी करार, आज सुनाई जायेगी सजा

Updated at : 25 Apr 2018 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या मामले में पति व सास दोषी करार, आज सुनाई जायेगी सजा

जामताड़ा कोर्ट : अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय ने दहेज हत्या मामले में आरोपित पति व सास को दोषी पाया है. न्यायालय ने पति बबलू मलिक एवं सास काली मलिक को धारा 304 बी/34 में दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई होगी. नाला थाना कांड […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट : अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कमल कुमार श्रीवास्तव के न्यायालय ने दहेज हत्या मामले में आरोपित पति व सास को दोषी पाया है. न्यायालय ने पति बबलू मलिक एवं सास काली मलिक को धारा 304 बी/34 में दोषी पाया है. सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई होगी. नाला थाना कांड संख्या 13/16 के सूचिका लखी मलिक की शादी आरोपित पति बबलू मलिक के साथ हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से दहेज के रूप में एक कान की बाली एवं बाइक की मांग करने लगे. नहीं देने पर प्रताड़ित व मारपीट करने लगे. 23 जनवरी 2016 को पीड़िता ने तंग आकर अपने ऊपर केरोसिन डाल कर आग लगा ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola