कृषक नहीं जानते कृषि सिंगल विंडो सिस्टम

जामताड़ा : सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों खर्च कर परियोजनाएं शुरू तो करती है, लेकिन उन परियोजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में किसानों को नहीं मिलता है. कुंडहित प्रखंड में किसानों से जुड़ी योजनाओं को जानकारी देने के लिए कृषि सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया, लेकिन किसान जानकारी के […]
जामताड़ा : सरकार किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लाखों खर्च कर परियोजनाएं शुरू तो करती है, लेकिन उन परियोजनाओं का लाभ जानकारी के अभाव में किसानों को नहीं मिलता है. कुंडहित प्रखंड में किसानों से जुड़ी योजनाओं को जानकारी देने के लिए कृषि सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया गया, लेकिन किसान जानकारी के अभाव में इसका लाभ उठा नहीं पा रहे हैं. बता दें कि सरकार ने कृषि सिंगल विंडो सिस्टम को चालू करने के लिए एनजीओ के साथ करार किया है.
मगर एनजीओ के द्वारा क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया है. किसान षष्टी लायक, असीम नायक, नारायण बनर्जी, संतोष लायक ने कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता कि ये क्या है. वे भूमि संरक्षण विभाग तथा समय पर बीज मिलने की जानकारी के लिए बीटीएम के पास आये हुए थे. जब उनसे पूछा गया कि सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है. अब यहीं से आप लोगों को कृषि, गव्य, पशुपालन, भूमि संरक्षण तथा मत्स्य विभाग से जुड़ी सभी योजनाओं की जानकारी मिलेगी. किसानों ने कहा कि उन्हें इस सिस्टम के बारे में कुछ भी नहीं पता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




