सिकरपोसनी से तीन साइबर ठग गिरफ्तार
Updated at : 04 Aug 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा/ विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में एसपी डॉ जया राय के नेतृत्व में गुरुवार को करमाटांड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी गांव में छापेमारी की. इस दौरान तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तीनों के पास से मोबाइल, एटीएम, नकद राशि, पेन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त किया. साथ […]
विज्ञापन
जामताड़ा/ विद्यासागर : साइबर क्राइम मामले में एसपी डॉ जया राय के नेतृत्व में गुरुवार को करमाटांड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिकरपोसनी गांव में छापेमारी की. इस दौरान तीन साइबर ठग को गिरफ्तार किया. पुलिस ने तीनों के पास से मोबाइल, एटीएम, नकद राशि, पेन कार्ड, आधार कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त किया. साथ ही तीनों अारोपितों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है. जब्त किये गये विभिन्न बैंक पासबुक की जांच के लिए बैंक से संपर्क किया जा रहा है.
गौरतलब है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ के सिकरपोसनी गांव में कुछ साइबर ठग सक्रिय हैं.
सिकरपोसनी से तीन साइबर…
इसके जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर बाल्मिकी सिंह एवं करमाटांड़ थाना प्रभारी केडी झा के नेतृत्व पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने साइबर ठग बरियता मंडल, दुखन मंडल एवं प्रफुल्ल मंडल को गिरफ्तार किया. बरियता मंडल के पास से आधार कार्ड, पेन कार्ड, एटीएम, एक मोबाइल जब्त किया. प्रफुल्ल मंडल के पास से एक मोबाइल एवं 1600 रुपये नकद जब्त किया है. साथ ही दुखन मंडल के पास से दो मोबाइल जब्त किया गया.
छापेमारी टीम में ये थे शामिल
एसआइ एस एन द्विवेदी, पंकज कुमार ,अनूप कुजूर सहित जिला के एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल छापेमारी में शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




