जेल अदालत से एक कैदी रिहा

Updated at : 17 Jul 2017 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
जेल अदालत से एक कैदी रिहा

जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत रविवार को विविधक जागरूकता शिविर सह जेल अदालत का आयोजन मंडलकारा में किया गया़ इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नासिर ने की. उन्होंने कैदियों को कानून की जानकारी दी. साथ ही वीडियो संवाद के बाद जायजा लिया़ नाला थाना कांड संख्या 124/11 में साइकिल चोरी […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत रविवार को विविधक जागरूकता शिविर सह जेल अदालत का आयोजन मंडलकारा में किया गया़ इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नासिर ने की. उन्होंने कैदियों को कानून की जानकारी दी. साथ ही वीडियो संवाद के बाद जायजा लिया़ नाला थाना कांड संख्या 124/11 में साइकिल चोरी के आरोपित नाला थाना क्षेत्र के केबलजोड़िया निवासी मनोज कुमार दास ने अपना दोष स्वीकार किया. इसके बाद उसे रिहा किया गया़

आरोपित के विरूद्ध सूचक नवडीहा नाला निवासी परमेश्वर मंडल ने मामला दर्ज कराया था. उन्होंने आरोपित एवं अन्य कैदियों को जेल से निकलने के बाद अच्छे नागरिक एवं अच्छे आचरण करने की सलाह दी. इस मौके पर अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार एवं कोर्ट कर्मी नरेंद्र नारायण, गिरिधारी महतो, कसमुदीन अंसारी, संजय कुमार भगत, गोपाल ठाकुर, पिंटू गुप्ता, जेलर अभिषेक कुमार सिंह सहित अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सुफियान अंसारी, पिंटू सिंह, विनोद मंडल सहित अन्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola