सरकारी जमीन से कब्जा को हटाने को लेकर विभाग गंभीर

Updated at : 14 Jul 2017 5:12 AM (IST)
विज्ञापन
सरकारी जमीन से कब्जा को हटाने को लेकर विभाग गंभीर

जामताड़ा : कोर्ट रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाकर रह रहे लोगों को हटाने के दिशा में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को सीओ प्रीतिलता किस्कू, सीआइ, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे. सीओ ने […]

विज्ञापन

जामताड़ा : कोर्ट रोड स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर घर बनाकर रह रहे लोगों को हटाने के दिशा में विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है. गुरुवार को सीओ प्रीतिलता किस्कू, सीआइ, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे.

सीओ ने कहा कि वीरेंद्र सिंह एवं अनिल सिन्हा नामक व्यक्ति ने सरकारी जमीन को घेर कर घर का गेट बना लिया है. इसलिए इस कब्जा को खाली कराया जायेगा. घर के मालिक और मोहल्लावासी ने आग्रह किया कि दो दिन समय दिया जाये. हमलोग स्वयं जगह को खाली कर देंगे. इसी आग्रह पर सीओ ने इन लोगों को दो दिन का समय दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola