भाजपा की सदस्यता ग्रहण की विधायक पर लगाये गंभीर आरोप

जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के राजनीतिक सलाहकार निशापति हांसदा ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही किसान भवन में नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में निशापति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान निशापति ने विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाये है. उन्होंने […]
जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी के राजनीतिक सलाहकार निशापति हांसदा ने सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया. साथ ही किसान भवन में नपं अध्यक्ष सह भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में निशापति ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान निशापति ने विधायक पर कई गंभीर आरोप भी लगाये है. उन्होंने विधायक पर आदिवासी को गुमराह कर वोट की राजनीतिक करने का आरोप लगाया है. इस अवसर वीरेंद्र मंडल ने कहा कि विधायक ने निशापति के साथ गलत काम किया है.
जनप्रतिनिधि को यह शोभा नहीं देता है. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमुनी हेंब्रम, सोमनाथ सिंह, संजय मंडल, बालमुकुंद रविदास, रमेश ओझा, मोहन शर्मा, कमलेश मंडल, पवन यादव, निमाई सेन, जावेद अंसारी, नितेश साह, सुभाष साह सहित अन्य थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




