हर पंचायत में भाजपा बनायेगी 750 सदस्य

Updated at : 15 Jun 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
हर पंचायत में भाजपा बनायेगी 750 सदस्य

बिंदापाथर : बिंदापाथर चौक पर बुधवार को भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसमें फतेहपुर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष चिंतामनी भंडारी, नाला प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता, भाजपा नेता प्रवास कुमार हेंब्रम शामिल हुए. प्रवास हेंब्रम ने कहा कि पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी अल्पकालीक विस्तारक योजना के तहत सदस्यता अभियान चलाया […]

विज्ञापन

बिंदापाथर : बिंदापाथर चौक पर बुधवार को भाजपा की बैठक आयोजित की गयी. इसमें फतेहपुर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष चिंतामनी भंडारी, नाला प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार भोक्ता, भाजपा नेता प्रवास कुमार हेंब्रम शामिल हुए. प्रवास हेंब्रम ने कहा कि पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी अल्पकालीक विस्तारक योजना के तहत सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. हर पंचायत के गांव-मुहल्ला में लोगों को भाजपा के विचारधारा को समझाना होगा.

उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. कहा कि हर पंचायत से 750 नये सदस्य बनाना है. इस मौके पर विष्णु मंडल, कृष्ण चंद्र महतो, चिंतामनी सिंह, खिरोद महतो, दुलाल चंद्र सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार हेंब्रम, प्रताप सिंह, युधिष्टिर मंडल, बारिन सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola