गोलमुरी में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक.

जमशेदपुर के गोलमुरी में एक दुखद सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सुशील साह की मौत हो गई. उनकी अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से जा टकराई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : गोलमुरी थानांतर्गत पानी टंकी के पास बाइक सवार युवक सुशील साह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में रखकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक से गोलमुरी जा रहा था तभी हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सुशील साह सिदगोड़ा डालडा लाइन का रहने वाला था. गोलमुरी पुलिस ने बताया - सुशील साह बाइक से गोलमुरी की ओर से सिदगोड़ा की ओर जा रहे थे. उसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई. टक्कर होने के बाद वह मौके पर ही कुछ देर तक पड़ा रहा. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गये. यहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जेब से मिले आधार कार्ड से घर का पता चला

पुलिस ने बताया - उसके जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड से उसके घर का पता और नाम के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद उसके परिवार के लोगों से संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी दी गई. पुलिस ने बताया कि सुशील साह का ट्रांसपोर्ट का कारोबार था. लेकिन कोविड के दौरान उसका कारोबार ठप हो गया था. उसके बाद से वह काफी परेशान रहने लगा था. पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप देगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola