पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर पैसा मांगनेवाला एसआई सस्पेंड

Updated:
विज्ञापन

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने वाला बागबेड़ा थाना का एसआई सस्पेंड

विज्ञापन

पीड़ित ने एसएसपी किशोर कौशल से की थी लिखित शिकायत, जांच रिपोर्ट आने के बाद हुई कार्रवाई

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

बागबेड़ा थाना में पदस्थापित एसआई तेज प्रताप सिंह को एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को सस्पेंड कर दिया. एसआई तेज प्रताप सिंह के खिलाफ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रुपये मांगने का आरोप था. पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की थी. एसएसपी ने शिकायत के आलोक में जांच का जिम्मा डीएसपी विधि-व्यवस्था तौकिर आलम को सौंपा था. डीएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट में एसआई तेज प्रताप सिंह पर लगे आरोप को सही बताया. रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एसआई तेज प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola