साकची: शराब दुकान में चोरी का प्रयास, युवक पकड़ाया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
साकची शीतला मंदिर के पास शराब दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसते युवक को लोगों ने मंगलवार की रात पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर साकची थाना को सौंप दिया.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
साकची शीतला मंदिर के पास शराब दुकान का वेंटिलेटर तोड़कर दुकान में घुसते युवक को लोगों ने मंगलवार की रात पकड़ लिया. पकड़े जाने के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर साकची थाना को सौंप दिया. आरोपी युवक कार्तिक लोहार गम्हरिया के हेसालोंग का रहने वाला है. इस संबंध में मकान मालिक अशोक कुमार सिंह ने साकची थाना में कार्तिक लोहार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. साकची थाना में पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कार्तिक लोहार को न्यायिक हिरासत में बुधवार को जेल भेज दिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन