Tata Group: नोएल टाटा ने छोड़ीं टाटा ग्रुप की 6 कंपनियां, टाटा इंटरनेशनल की कमान अब टीवी नरेंद्रन के हाथ

Updated:
विज्ञापन

टीवी नरेंद्रन और नोएल टाटा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोएल टाटा ने 70 साल की उम्र पूरी होने पर टाटा ग्रुप की 6 बड़ी कंपनियों के बोर्ड से रिटायरमेंट ले लिया है. जानें इस बदलाव की पूरी वजह.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और वाइस चेयरमैन के पद से नोएल टाटा बुधवार को रिटायर हो गये. बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में इसे पहले ही मंजूरी दे दी गयी थी. 11 नवंबर को उनका अंतिम कार्य दिवस था. टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन का पद अभी खाली है, उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं हुई है. टाटा स्टील के चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन काम करेंगे.

विज्ञापन

नोएल टाटा अभी टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन हैं. रतन टाटा ने वाइस चेयरमैन के तौर पर नोएल टाटा को पदस्थापित कराया था. गौरतलब है कि नोएल नवल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जायेंगे. इस कारण वे कंपनी से अलग हो गये हैं. यह कदम टाटा ग्रुप की आंतरिक कॉरपोरेट गवर्नेंस नीति और रिटायरमेंट नियमों के तहत उठाया गया है. ग्रुप के मौजूदा नियमों के मुताबिक, नॉन-एग्जीक्यूटिव और नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स के लिए अधिकतम उम्र सीमा 70 साल तय की गयी है, जबकि एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए यह उम्र सीमा 65 साल है. नियमों के प्रति इसी सख्त अनुशासन की वजह से टाटा स्टील समेत छह कंपनियों से नोएल टाटा अलग हो गये हैं.

नोएल टाटा आज से इन कंपनियों के बोर्ड से अलग हो जायेंगे

नोएल टाटा 12 नवंबर से कई प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से अलग हो जायेंगे. इनमें टाटा स्टील के वाइस चेयरमैन, टाटा ट्रेंट में नान एग्जीक्यूटिव चेयरमैन, वोल्टास से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष, टाटा इंटरनेशनल से गैर-कार्यकारी अध्यक्ष और टाइटन कंपनी से गैर-कार्यकारी उपाध्यक्ष के पद शामिल हैं. इसके अलावा वे टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया डीएमसीसी के अध्यक्ष पद से भी हट गये हैं.

वहीं, स्पैनिश फैशन रिटेलर इंडिटेक्स के साथ संयुक्त उद्यम इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल और स्टार बाजार संचालित करने वाले ट्रेंट हाइपर मार्केट में भी उनकी डायरेक्टरशिप है, इन सारे पदों से वे रिटायर हो गये हैं. वोल्टास को छोड़कर किसी और कंपनी में उनकी जगह किसी की नियुक्ति नहीं हुई है.

वोल्टास में बदला नेतृत्व, नाेएल टाटा की जगह लेंगे सुनील डिसूजा

दूसरी ओर, टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनी वोल्टास लिमिटेड में बड़ा शीर्ष नेतृत्व बदलाव हुआ है. कंपनी के बोर्ड ने सुनील अलिक डिसूजा को 12 नवंबर से नया चेयरमैन नियुक्त करने की मंजूरी दी है. वे नोएल एन टाटा की जगह लेंगे, जो अब रिटायर हो गये हैं. सुनील डिसूजा वर्तमान में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और सीइओ हैं. वे पहले से ही वोल्टास के बोर्ड में शामिल हैं.

वहीं, कंपनी में लंबे योगदान को देखते हुए बोर्ड ने नोएल टाटा को 12 नवंबर से 'चेयरमैन एमेरिटस' नियुक्त किया है. वोल्टास कंपनी के बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए भी उत्तराधिकार योजना तय कर दी है. वर्तमान एमडी मुकुंदन मेनन सीपी का कार्यकाल 24 मई 2027 को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वे सेवानिवृत्त हो जायेंगे. उनकी जगह रूम एयर कंडीशनर (एसी) बिजनेस के हेड जयंत बालन को मैनेजिंग डायरेक्टर डेजिग्नेट बनाया गया है. उन्हें 25 मई 2027 से अगले 5 वर्षों के लिए एडिशनल डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola