सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी में एनएमएल केपीएस की बेटियों का जलवा, अंडर-17 में स्वर्ण तो अंडर-19 में जीता रजत
विजेता खिलाड़ी.
एनएमएल केपीएस की तीरंदाजों ने सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 में स्वर्ण और अंडर-19 में रजत पदक जीता. जानें जीत की कहानी.
जमशेदपुर : हरियाणा के पानीपत में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में एनएमएल केपीएस की बालिका तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. 21 से 26 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता के अंडर-17 रिकर्व बालिका वर्ग में एनएमएल केपीएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. विजेता टीम में हिमांशी सिंह, श्रुति कुमारी, स्निग्धा सरकार और सिंथिया चौधरी शामिल थीं. खिलाड़ियों ने मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया.
अंडर 19 में भी किया शानदार प्रदर्शन
वहीं, अंडर-19 इंडियन राउंड बालिका वर्ग में भी एनएमएल केपीएस की टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और रजत पदक पर कब्जा जमाया. इस टीम में अंशु कुमारी, अंकिता कुमारी, वर्षा सिंह और कृतिका प्रमाणिक शामिल थीं. राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटीं खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और प्रशिक्षक जितेन महतो के मार्गदर्शन को दिया. खिलाड़ियों ने कहा कि लगातार अभ्यास और तकनीक पर फोकस करने से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली.
खिलाड़ियाें में उत्साह
विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि पर चेयरमैन डॉ श्रीकांत नायर, अकादमिक डायरेक्टर डॉ रचना नायर, प्राचार्या गुरमीत कौर तथा उप-प्राचार्या एवं स्पोर्ट्स हेड धनरंजन शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं. विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो पदक जीतने के बाद विद्यालय की खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए