हावड़ा-पुणे दुरंतो और आजाद हिंद एक्सप्रेस का मार्ग बदला, री-शेड्‌यूल भी हुईं कई ट्रेनें

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन

रेलवे ने पुणे और हड़पसर स्टेशनों पर चल रहे कार्यों के चलते कई प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया है. सितंबर और अक्टूबर में हावड़ा और हटिया रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा से पहले इन बदलावों पर ध्यान दें.

विज्ञापन

जमशेदपुर: पुणे और हड़पसर स्टेशनों पर कार्य के कारण रेलवे ने कई प्रमुख ट्रेनों के परिचालन में फेरबदल किया है. मध्य रेलवे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सितंबर व अक्टूबर में हावड़ा और हटिया मार्ग की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. पुणे-हावड़ा दुरंतो 19 सितंबर और 3 अक्तूबर को यह ट्रेन अपने तय मार्ग के बजाय पुणे-लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी-मनमाड होकर चलेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी तरह हावड़ा - पुणे दुरंतो 3 अक्तूबर को यह ट्रेन मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-पनवेल-कर्जत-लोनावला-पुणे के रास्ते चलायी जायेगी. हटिया-पुणे ट्रेन 2 अक्टूबर को यह ट्रेन पुणे तक न जाकर दौंड स्टेशन पर ही समाप्त हो जायेगी. पुणे-हटिया ट्रेन 4 अक्टूबर को यह ट्रेन पुणे के बजाय दौंड स्टेशन से सुबह 11:52 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. कई ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola