राहुल की हैट्रिक से जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब जीता

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. राहुल हेंब्रम की हैट्रिक गोल की मदद से गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में

विज्ञापन

जमशेदपुर. राहुल हेंब्रम की हैट्रिक गोल की मदद से गोपाल मैदान में खेले गये जेएसए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मैच में जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब (जेबीसी) की टीम ने आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन को 4-1 से हराया. जमशेदपुर ब्वॉयज क्लब की जीत के हीरो राहुल हेंब्रम ने मैच के 12वें, 20वें और 87वें मिनट में गोल किये. सुशील कुमार टुडू ने जेबीसी के लिए 93वें मिनट में एक गोल किया. आंध्रा स्पोर्टिंग यूनियन के शिवचरण मांझी (57वें) ने एक गोल दगाकर अपनी टीम के हार के अंतर को कम किया. वहीं, टेल्को स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब रिजर्व और झारखंड स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola